24.7 C
Jaipur
Tuesday, July 29, 2025

त्रिनिदाद और टोबैगो में 180वां भारतीय आगमन दिवस मनाया गया

Newsत्रिनिदाद और टोबैगो में 180वां भारतीय आगमन दिवस मनाया गया

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), दो जून (भाषा) त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मिशन ने कैरेबियाई राष्ट्र में भारतीय प्रवासियों के पहले समूह के आगमन के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय आगमन दिवस मनाया।

रविवार को आयोजित यह कार्यक्रम उच्चायोग द्वारा 1845 में भारतीयों के पहले समूह के आगमन का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया पहला ऐसा उत्सव है।

भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश और कैरेबियाई समुदाय मामलों के मंत्री सीन सोबर्स इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

भारतीय मिशन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जगदेव सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. आइना अल, अन्य वरिष्ठ मंत्री और अधिकारियों के साथ समुदाय के नेता शामिल हुए।

भारतीय उच्चायोग ने कार्यक्रम के दौरान पेश की गई नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति का वीडियो भी साझा किया।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘सभी ने सुखद वातावरण, ठंडी हवा और गुनगुनी धूप में दिन का आनंद लिया। भारतीय आगमन दिवस की शुभकामनाएं।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार, करीब 15 लाख की आबादी वाले कैरेबियाई राष्ट्र में भारतीय मूल के 5,48,279 व्यक्ति निवास करते हैं।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles