27.9 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

सेल की कहानी लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, शीर्ष 10 विजेताओं में आठ महिलाएं

Newsसेल की कहानी लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, शीर्ष 10 विजेताओं में आठ महिलाएं

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 2025 के लिए आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रतियोगिता के 10 विजेता प्रतिभागियों में आठ महिलाएं हैं।

महारत्न कंपनी ने बुधवार को बयान में बताया कि प्रतियोगिता के तहत देशभर से 1,000 कहानियां प्राप्त हुई थीं। इसका विषय ‘सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है’ रखा गया था।

बयान के अनुसार, हिंदी भाषा के लिए पहला पुरस्कार लखनऊ की कीर्ति सिंह को मिला है। उन्हें 10,000 रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं अंग्रेजी में कर्नाटक के बेंगलुरु की चंचला बोरा को प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्हें भी इतनी ही राशि व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हिंदी एवं अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में पांच-पांच विजेता चुने गए हैं।

सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “कहानी लेखन प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई। यह देखकर बेहद प्रेरणा मिलती है कि 80 विजेता महिलाएं हैं।”

‘सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2025’ इस साल फरवरी में शुरू की गई थी। इसमें सेल के मौजूदा और सेवानिवृत्त सभी कार्मिकों और उनके परिवारों सहित, सभी भारतीय नागरिकों से हिंदी या अंग्रेजी में, 800 शब्दों की रचनात्मक कहानियों को आमंत्रित किया गया था।

भाषा अनुराग अजय

अजय

See also  बांग्ला भाषी प्रवासियों को भाजपा शासित राज्यों में 'उत्पीड़न' का सामना करना पड़ रहा: टीएमसी सांसद

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles