28.1 C
Jaipur
Saturday, July 19, 2025

तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न

Fast Newsतमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न

चेन्नई, 17 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में स्कूल से घर लौट रही 10 साल की लड़की का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गांव की सड़क पर लड़की का पीछा किया, उसका मुंह दबाया और उसे घसीटकर एक झाड़ी में ले गया। आरोपी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि बाद में लड़की ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles