मुंबई, दो जून (भाषा) मुंबई के घाटकोपर पश्चिम इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने एक मॉल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक दीपक हरेश जोशी (38) ने आर सिटी मॉल में आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर अवसादग्रस्त था।
अधिकारी ने बताया, ‘जोशी विवाद के कारण अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था। मॉल में सुरक्षा गार्डों को उसका शव मिला। उसके पिता हरीश जोशी को घटना की जानकारी दे दी गई है।’
उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
भाषा योगेश अविनाश
अविनाश