28 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

पंजाब के जालंधर में अज्ञात व्यक्ति ने आंबेडकर की प्रतिमा को विरुपित किया

Newsपंजाब के जालंधर में अज्ञात व्यक्ति ने आंबेडकर की प्रतिमा को विरुपित किया

चंडीगढ़, दो जून (भाषा) पंजाब के जालंधर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर काला रंग पोत दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीसीटीवी वीडियो में टोपी पहने और चेहरे को कपड़े से ढके व्यक्ति को प्रतिमा के चेहरे पर रंग छिड़कते हुए देखा जा सकता है। यह घटना जालंधर जिले के फिल्लौर उपमंडल के नांगल गांव में हुई। इसी गांव में दो महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 31 मार्च को भी मूर्ति को विरुपित किया गया था।

प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर इस कृत्य की जिम्मेदारी ली है।

इस घटना के बाद, स्थानीय दलित नेताओं ने कृत्य की निंदा की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में पन्नू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles