31.5 C
Jaipur
Monday, July 21, 2025

राजस्थान में आईएएस, आईपीएस व आरएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले

Newsराजस्थान में आईएएस, आईपीएस व आरएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले

जयपुर, 19 जुलाई (भाषा) राजस्थान सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादलों की कई सूचियां शनिवार को जारी की। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 91 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार रात तबादलों और पदस्थापन की चार अलग अलग सूचियां शनिवार रात जारी कीं। आईपीएस की तबादला सूची में उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा को जोधपुर रेंज का महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। कोटा के पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ को महानिरीक्षक (पुलिस) मुख्यालय तैनात किया गया है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश अब जोधपुर के पुलिस आयुक्त होंगे।

इसके तहत कोटा शहर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, अलवर, नागौर, करौली, ब्यावर, सिरोही, भरतपुर और जालोर समेत 24 से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

वहीं आईएएस की तबादला सूची में 12 नाम हैं। इनमें भी ज्यादातर आईएएस वे हैं जिन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नियुक्ति दी गई है।

आरएएस अधिकारियों की दो अलग-अलग तबादला सूचियों में 142 अधिकारियों के नाम हैं जिनका स्थानांतरण या पदस्थापन किया गया है।

भाषा पृथ्वी देवेंद्र

देवेंद्र

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles