28.6 C
Jaipur
Tuesday, July 22, 2025

घोष ने हरियाणा के राज्यपाल पद की शपथ ली

Newsघोष ने हरियाणा के राज्यपाल पद की शपथ ली

चंडीगढ़, 21 जुलाई (भाषा) असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

वह बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे।

घोष (81) को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे।

भाषा सिम्मी माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles