26.1 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

मलकानगिरी में लड़की से दुष्कर्म का आरोप, मध्यप्रदेश का ट्रक चालक गिरफ्तार

Newsमलकानगिरी में लड़की से दुष्कर्म का आरोप, मध्यप्रदेश का ट्रक चालक गिरफ्तार

मलकानगिरी, 22 जुलाई (भाषा) ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक लड़की से बलात्कार के आरोप में मध्यप्रदेश के एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की रविवार रात को अपनी एक सहेली के घर गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार ने मलकानगिरी आदर्श पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर बीजा घाट के पास एक ट्रक चालक को लड़की के साथ देखा और संदेह होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि वह तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की को बचाया तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

उसने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की को एक आश्रय गृह में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश निवासी शुभम सिंह (26) के रूप में की गई है।

उसने बताया कि ट्रक सीमेंट लेकर कोरापुट जिले के जयपुर जा रहा था। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा सं

खारी

सिम्मी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles