21.3 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

उत्तरी आयरलैंड में गोलीबारी : दो लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Newsउत्तरी आयरलैंड में गोलीबारी : दो लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

लंदन, 23 जुलाई (एपी) उत्तरी आयरलैंड के एक ग्रामीण इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि इतने ही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तरी आयरलैंड की पुलिस सेवा ने बताया कि राजधानी बेलफास्ट से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित मैग्यूरेसब्रिज गांव में हुई गोलीबारी की इस घटना से अब वहां लोगों को कोई खतरा नहीं है।

स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह आठ बजे के बाद पुलिस और पैरामेडिक्स को गांव में घटनास्थल पर बुलाया गया।

एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि घायलों का गंभीर रूप से घायल होने के कारण दो अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

घटना के कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

उत्तरी आयरलैंड विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं डेबोरा एर्स्किन ने कहा, ‘‘एक ग्रामीण, शांत इलाके’’ में हुई गोलीबारी से पूरा समुदाय ‘‘स्तब्ध’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह जो कुछ हुआ, उससे हर कोई बेहद आहत है।’’

एपी धीरज प्रशांत

प्रशांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles