27.7 C
Jaipur
Friday, July 25, 2025

“पुरी में जलाई गई 16 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर, एम्स दिल्ली में चल रहा इलाज”

Fast News"पुरी में जलाई गई 16 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर, एम्स दिल्ली में चल रहा इलाज"

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) ओडिशा के पुरी जिले में आग के हवाले की गई 16 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एम्स दिल्ली ने एक बयान में यह भी कहा कि गंभीर रूप से झुलसे हुए हिस्से के इलाज के लिए लड़की की सर्जरी की गई है।

बयान में कहा गया है, ‘वह फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी हालत पर कड़ी नजर रख रही है।’

लड़की को एम्स भुवनेश्वर से विमान से 20 जुलाई को एम्स दिल्ली के बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने लड़की को रोक लिया और उसे बलंगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बयाबर गांव के पास भार्गवी नदी के किनारे जबरन ले गए, उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी।

भाषा आशीष पारुल

पारुल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles