27.5 C
Jaipur
Sunday, July 27, 2025

बुलंदशहर में करंट लगने से ढाबा संचालक और कर्मचारी की मौत

Newsबुलंदशहर में करंट लगने से ढाबा संचालक और कर्मचारी की मौत

बुलंदशहर (उप्र), 26 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने के कारण करंट लगने से एक ढाबा संचालक और उसके कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के संचालक सुमित (46) और उसके कर्मचारी हरीश (44) की ढाबे के पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं राजेंद्र सिम्मी

सिम्मी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles