26.2 C
Jaipur
Sunday, July 27, 2025

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से होगा शुरू

Newsउत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से होगा शुरू

लखनऊ, 26 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की 18वीं विधान सभा के 2025 का मानसून सत्र 11 अगस्त को आहूत किया है।

सत्र सोमवार, 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे विधानसभा मंडप में शुरू होगा।

यह अधिसूचना राज्य विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी की गई।

पिछला सत्र 18 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित किया गया था।

भाषा राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles