नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को शाम 6.30 बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि25 संसद लीड सत्र
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक : रीजीजू
नयी दिल्ली, संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे92 कर्नाटक आरसीबी स्टेडियम मौत
बेंगलुरु स्टेडियम के पास मची अफरा-तफरी, दो लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के जुटने के बाद मची अफरातफरी में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि39 भाजपा लीड राहुल
इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के ‘आत्मसमर्पणों’ से भरा, राहुल सशस्त्र बलों का अपमान कर रहे हैं: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में ‘‘आत्मसमर्पण’’ संबंधी टिप्पणी कर सशस्त्र बलों का अपमान करने का बुधवार को आरोप लगाया और कहा कि यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को कमतर आंकने के समान है।
दि26 कांग्रेस भाजपा राहुल
यह सोचना गलत है कि ‘मोदी इज इंडिया’, इंडिया इज नरेन्द्र मोदी’: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमले के बाद बुधवार को पलटवार किया और कहा कि सत्तापक्ष की यह सोच गलत है कि ‘‘नरेन्द्र मोदी भारत हैं और भारत नरेन्द्र मोदी है।’’
दि36 संसद न्यायाधीश महाभियोग
न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से चर्चा शुरू कर दी है: रीजीजू
नयी दिल्ली, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने में सभी राजनीतिक दलों को साथ लेने के सरकार के संकल्प को रेखांकित करते हुए कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को ‘राजनीतिक चश्मे’ से नहीं देखा जा सकता।
दि53 सरकार जनगणना
सरकार ने जातिगत गणना के साथ जनगणना के कार्यक्रम की घोषणा की
नयी दिल्ली, लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों में जातिगत गणना के साथ जनगणना की शुरुआत एक अक्टूबर, 2026 को होगी जबकि बाकी देश में इस प्रक्रिया की शुरुआत एक मार्च, 2027 से होगी। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दि28 जलवायु विस्थापन रिपोर्ट
भारत में एक दशक में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 3.2 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए: आईडीएमसी
नयी दिल्ली, भारत में बाढ़ और तूफान समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण वर्ष 2015 से 2024 के बीच 3.23 करोड़ लोगों का आंतरिक विस्थापन दर्ज किया गया। किसी देश के अंदर विस्थापित होने वालों की संख्या के लिहाज से चीन और फिलीपीन के बाद भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
प्रादे57 पंजाब दूसरी लीड यूट्यूबर गिरफ्तार
ज्योति मल्होत्रा के संपर्क में रहा पंजाब का यूट्यूबर गिरफ्तार
चंडीगढ़, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ कथित रूप से निकट संपर्क में रहे पंजाब के एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वि16 पाक भारत बिलावल
पाक-भारत के बीच खुफिया सहयोग से आतंकवाद को कम किया जा सकता है: बिलावल
इस्लामाबाद, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत की खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग से दक्षिण एशिया में आतंकवाद में उल्लेखनीय कमी आ सकती है।
वि6 इजराइल गाजा गोलीबारी
इजराइली बलों ने सहायता केंद्र की ओर जा रहे लोगों पर गोलीबारी की, 27 व्यक्तियों की मौत: अधिकारी
रफह (गाजा पट्टी),इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा में एक सहायता वितरण केंद्र की ओर बढ़ रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 27 व्यक्तियों की मौत हो गई। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ33 भारत अमेरिका व्यापार समझौता
अमेरिका से शैल गैस, एलएनजी, कच्चे तेल का आयात कर सकता है भारत: अधिकारी
नयी दिल्ली, भारत का अमेरिका को निर्यात बढ़ रहा है और वह अपने आयात में विविधता लाने के लिए अमेरिका से शैल गैस, एलएनजी और कच्चे तेल जैसे उत्पादों का आयात बढ़ा सकता है। इसका कारण अमेरिका में इन वस्तुओं की कीमतों का कम होना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अर्थ9 पीएमआई सेवाएं
भारतीय सेवा क्षेत्र की वृद्धि मई में मोटे तौर पर स्थिर
नयी दिल्ली, भारतीय सेवा क्षेत्र की वृद्धि मई में मोटे तौर पर स्थिर रही। इसे मांग की बेहतर स्थिति, नए ग्राहक मिलने आदि जैसे कारकों से समर्थन मिला। बुधवार को जारी एक मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
खेल11 खेल शतरंज नॉर्वे
गुकेश को नॉर्वे शतरंज में नाकामुरा से करारी हार का सामना करना पड़ा, एरिगैसी जीते
स्टवांगेर, अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने विश्व चैंपियन डी गुकेश की क्लासिकल प्रारूप में लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए पूरे तीन अंक हासिल किये, जबकि अर्जुन एरिगैसी ने नॉर्वे शतरंज में फैबियानो कारुआना को हराकर फिर से खिताबी दौड़ में वापसी की।
द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबर
वि27 गीत-पक्षी तलाक
गीत-पक्षी हमें तलाक और आगे बढ़ने के बारे में क्या सिखा सकते हैं
सिडनी, माता-पिता द्वारा बच्चों की परवरिश करने वाले पारंपरिक पारिवारिक ढांचे में अचानक बदलाव आना बहुत आम बात है। आमतौर पर, ऐसा तब होता है जब माता-पिता अलग होने का फैसला करते हैं।
भाषा
धीरज पवनेश
पवनेश