31.8 C
Jaipur
Sunday, July 27, 2025

टीएमसी सांसद ने भाजपा शासित राज्यों पर बांग्ला भाषी प्रवासियों को परेशान करने का आरोप लगाया

Newsटीएमसी सांसद ने भाजपा शासित राज्यों पर बांग्ला भाषी प्रवासियों को परेशान करने का आरोप लगाया

कोलकाता, 26 जुलाई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य समीरुल इस्लाम ने भाजपा शासित कई राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासियों के कथित उत्पीड़न को लेकर छिड़ी बहस के बीच शनिवार को इन राज्यों पर प्रवासी कुशल श्रमिकों का डेटा जारी नहीं करने का आरोप लगाया।

इस्लाम ने तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ सोशल मीडिया पर नियमित रूप से इस मुद्दे को उठाया है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे भाजपा शासित राज्य विभिन्न कुशल क्षेत्रों में काम कर रहे बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों की संख्या के बारे में पारदर्शी जानकारी देने में विफल रहे हैं।

इस्लाम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं भाजपा को चेतावनी देना चाहता हूं: आप डेटा छिपाकर अपने बंगाली विरोधी रवैये को नहीं छिपा सकते। ममता बनर्जी के नेतृत्व में, हम इन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।’

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles