राष्ट्रपति मुर्मू ने 92 विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए

0
23

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सशस्त्र बलों के कई शीर्ष अधिकारियों और भारतीय तटरक्षक बल तथा सीमा सड़क संगठन के अन्य कर्मियों को ‘असाधारण’ सेवा प्रदान करने के लिए विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार और लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (जो वर्तमान में क्रमशः सेना की पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के कमांडर के रूप में कार्यरत हैं) ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (चरण- II) के दौरान परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) प्राप्त किया।

सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया। वह हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित सैन्य ब्रीफिंग में एक प्रमुख चेहरा थे।

लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार को अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) प्राप्त हुआ। वह कर्तव्य पथ पर 2025 के गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर थे।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश

See also  रक्षा पर खर्च देश की सुरक्षा के लिए बीमा प्रीमियम की तरह : पूर्व सेना प्रमुख नरवणे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here