30.9 C
Jaipur
Sunday, August 10, 2025

ओडिशा: समुद्र में उतरने के बाद चार मछुआरे लापता, तलाशी अभियान जारी

Newsओडिशा: समुद्र में उतरने के बाद चार मछुआरे लापता, तलाशी अभियान जारी

भुवनेश्वर, तीन अगस्त (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में समुद्र में गए चार मछुआरे लापता हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के बलियापाल प्रखंड के अंतर्गत कंकडापाल गांव के ये मछुआरे शनिवार सुबह समुद्र में गए और वापस नहीं लौटे।

उन्होंने कहा, ‘मछुआरे आमतौर पर उसी दिन दोपहर तक तट पर लौट आते हैं। लेकिन वे शाम तक घर नहीं लौटे। इसलिए, उनके परिवार के सदस्य घबरा गए और उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। उन्हें बचाने के लिए ओडिशा पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’

पुलिस ने बताया कि लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद से हवाई निगरानी की जा रही है।

मरीन थाने द्वारा सुबह से ही समुद्र में तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस के अनुरोध पर भारतीय तटरक्षक बल भी बचाव अभियान में शामिल हो गया है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles