26.1 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा: राहुल

Newsझारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा: राहुल

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों के लिए आजीवन संघर्ष किया और झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ बनकर सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

भाषा हक हक वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles