27.9 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: अध्यक्ष

Newsशिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: अध्यक्ष

रांची, चार अगस्त (भाषा) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने यह जानकारी दी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

शिबू सोरेन के निधन के साथ ही उस राजनीतिक युग का अंत हो गया है, जिसमें आदिवासी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए कहा, ‘‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज परलोक सिधार गए… उनका निधन न केवल झारखंड के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है… वह गरीबों की खातिर अपनी लड़ाई के लिए जाने जाते थे…।’’

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारे लगाते देखे गए।

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र एक अगस्त से शुरू हुआ था।

भाषा

सुरभि सिम्मी

सिम्मी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles