23.8 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

हॉकी : मप्र, हरियाणा , झारखंड और ओडिशा जूनियर महिला चैम्पियनशिप में जीते

Newsहॉकी : मप्र, हरियाणा , झारखंड और ओडिशा जूनियर महिला चैम्पियनशिप में जीते

काकीनाडा, पांच अगस्त (भाषा) हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी हरियाणा, हॉकी झारखंड और ओडिशा हॉकी संघ ने यहां जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मंगलवार को अपने अपने पूल मैच जीते ।

पहले डिविजन ए मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी चंडीगढ को 5 . 0 से हराया । कृष्णा शर्मा ने दो जबकि काजल, आयुषी पटेल और अन्नु ने एक एक गोल किया ।

अगले मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी बंगाल को 7 . 1 से मात दी ।

हॉकी झारखंड ने हॉकी कर्नाटक को 2 . 0 से मात दी । ओडिशा हॉकी संघ ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 3 . 1 से हराया ।

डिविजन बी में उत्तराखंड ने पुडुच्चेरी को 11 . 0 से मात दी जबकि तमिलनाडु और दिल्ली ने 3 . 3 से ड्रॉ खेला ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

See also  वेदांता को कर्नाटक में लौह अयस्क खदान मिली

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles