29 C
Jaipur
Wednesday, August 13, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

Newsप्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

रांची, 10 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।

सोरेन फिलहाल अपने पिता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद होने वाले अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए पड़ोसी जिले रामगढ़ में स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

शिबू सोरेन का किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन शिबू सोरेन का चार अगस्त को निधन हो गया था। वह 81 वर्ष के थे।

झारखंड में पांच अगस्त को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भाषा संतोष देवेंद्र

देवेंद्र

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles