27.1 C
Jaipur
Wednesday, August 13, 2025

मुंबई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newsमुंबई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुंबई, 11 अगस्त (भाषा) मध्य मुंबई में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर तीन महीने में कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को कालाचौकी क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के सिलसिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार किशोरों को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि रविवार तड़के एक आरोपी की प्रेमिका उस पीड़ित किशोरी के घर पहुंची थी। उसने 15 वर्षीय लड़की को अपने और आरोपी के प्रेम संबंध होने की जानकारी दी और उसके प्रेमी के साथ रिश्ता बनाने को लेकर पीड़ित किशोरी से झगड़ा किया। इसके बाद यह मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद छात्रा (पीड़िता) के माता-पिता ने अपनी बेटी के मोबाइल फोन की जांच की और उसमें आरोपी के साथ पीड़िता के शारीरिक संबंधों के बारे में कुछ वीडियो व संदेश पाए गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles