25 C
Jaipur
Friday, August 15, 2025

इजराइल के साथ जून में हुए युद्ध के दौरान 21,000 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था : ईरान

Newsइजराइल के साथ जून में हुए युद्ध के दौरान 21,000 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था : ईरान

तेहरान, 12 अगस्त (एपी) ईरान पुलिस ने जून में इजराइल के साथ 12 दिनों तक चले हवाई युद्ध के दौरान 21,000 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकारी टीवी की एक खबर में पुलिस प्रवक्ता जनरल सईद मोंताजेरलमहदी के हवाले से बताया गया कि लोगों ने संदिग्धों की सूचना अधिकारियों को दी थी।

उन्होंने बताया, “12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान 21,000 संदिग्धों की गिरफ्तारी सुरक्षा प्रदान करने में लोगों की उच्च जागरूकता और भागीदारी को दर्शाती है।”

मोंताजेरलमहदी ने हालांकि यह नहीं बताया कि संदिग्धों पर क्या आरोप लगाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 260 से ज्यादा लोगों पर जासूसी का संदेह था और 172 अन्य लोगों को अवैध रूप से वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 13 से 24 जून के बीच संघर्ष के दौरान देश भर में 1,000 से ज्यादा जांच चौकियां बनायी थीं।

यह पहली बार है जब ईरान पुलिस ने युद्ध के दौरान कुल गिरफ्तारियों की संख्या बताई है।

एपी जितेंद्र दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles