27.9 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

ठाणे केंद्रीय कारागार में सेवारत पति-पत्नी पुलिस पदक पाने वालों में शामिल

Newsठाणे केंद्रीय कारागार में सेवारत पति-पत्नी पुलिस पदक पाने वालों में शामिल

ठाणे, 14 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे केंद्रीय कारागार में सेवारत पति-पत्नी महाराष्ट्र के जेल विभाग के उन आठ लोगों में शामिल है जिनके नाम बृहस्पतिवार को पुलिस पदक के लिए घोषित किए गए।

केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 1,090 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदकों की घोषणा की।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 233 कर्मियों को वीरता पदक (जीएम) से सम्मानित किया गया है, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया गया है और 758 को सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) से सम्मानित किया गया है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि सूची में ठाणे केंद्रीय कारागार की अधीक्षक रानी भोसले और उनके पति राजाराम भोसले शामिल हैं, जो उसी जेल में अतिरिक्त अधीक्षक हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है, जो जेल प्रबंधन के चुनौतीपूर्ण माहौल में दंपति की दशकों की सेवा को मान्यता है।

महाराष्ट्र जेल विभाग के अन्य छह कर्मी जिन्हें सम्मानित किया गया है, उनमें गजानन काशीनाथ सरोदे, उपाधीक्षक, मुंबई केंद्रीय कारागार, संजय गंगाराम शिवगण, सूबेदार, मुंबई केंद्रीय कारागार, सुधाकर ओंकार चव्हाण, हवलदार, मुंबई केंद्रीय कारागार, राजेश मधुकर सावंत, कांस्टेबल, बाइकुला जिला जेल, संजय सदाशिव जाधव, कांस्टेबल, बाइकुला जिला जेल और विद्या भारत ढेंबेरे, जेल कांस्टेबल, कोल्हापुर केंद्रीय कारागार शामिल हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार एवं सुधार सेवाएं) सुहास वारके ने कहा कि पुरस्कार पाने वाले लोगों की ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण ने विभाग में सभी के लिए एक मानक स्थापित किया है।

See also  प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला : नड्डा

भाषा देवेंद्र माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles