28.5 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी की बधाई दी, सनातन धर्म के संरक्षण पर दिया जोर

Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी की बधाई दी, सनातन धर्म के संरक्षण पर दिया जोर

(फोटो के साथ)

मथुरा (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन किए और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के धर्म पथ पर चलकर जनता और देश के कल्याण के लिए कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सनातन धर्म की विरासत के संरक्षण और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाने की बात कही, साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

एक बयान के मुताबिक शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11:50 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ठाकुर केशवदेव और माता योगमाया के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में श्रीकृष्ण चबूतरे की पूजा-अर्चना की।

दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से भरे परिसर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘वृंदावन बिहारी लाल’ और ‘जय श्री राधे’ के जयकारे लगाए।

उन्होंने श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह बृजभूमि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण की लीलाओं की भूमि है। यह हम सबका सौभाग्य है कि भगवान के कई अवतारों ने उत्तर प्रदेश की भूमि को कृतार्थ किया है। अयोध्या से लेकर मथुरा तक, ये स्थान हमारी आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ-नौ वर्षों से उन्हें जन्माष्टमी और बरसाना के रंगोत्सव में शामिल होने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड जैसे स्थानों को तीर्थ के रूप में पुन: स्थापित करने का संकल्प लिया है।

See also  Xtep's First Elite Runner Program Nears Application Deadline: Professional Running Gear to Power PB Breakthroughs

आदित्यनाथ ने गौ संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन धर्म के प्रतीकों में से एक है और उनकी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गौ पालन करने वाले किसानों को 1500 रूपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल 16 लाख से अधिक गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। भाषा जफर जोहेब

जोहेब

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles