जालंधर, 16 अगस्त (भाषा) कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब ने शनिवार को हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने डिवीजन ए मैच जीत लिए।
कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश पर 10-1 से जीत दर्ज की जबकि हरियाणा ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 3-0 से हराया।
उत्तर प्रदेश हॉकी ने महाराष्ट्र को 9-2 से हरा दिया।
मेजबान पंजाब ने तमिलनाडु को 8-4 से शिकस्त दी।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द