28.4 C
Jaipur
Sunday, September 7, 2025

Lawrence Bishnoi Gang: बीकानेर में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

NewsLawrence Bishnoi Gang: बीकानेर में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

Lawrence Bishnoi gang 2 members arrested: जयपुर। बीकानेर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कुख्यात हथियार तस्कर श्रवण सिंह सोडा और खाजूवाला का हिस्ट्रीशीटर राजेश तरड शामिल हैं। इनके पास से 5 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि दोनों बीकानेर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने रात में कार्रवाई कर दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 मुकदमे दर्ज हैं। बीकानेर में गैंग की गतिविधियों पर पुलिस लगातार कड़ी निगरानी रख रही थी। इसी वजह से बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही विफल किया जा सका। आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया.

जानकारी के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रवण सिंह सोडा शामिल हैं, जो ‘सोड़ा गैंग’ चलाता है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ही श्रवण सिंह सोडा को खाजूवाला में भी गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसके पास से 2 पिस्टल बरामद की गई थीं। इसके अलावा, वह गुजरात के गांधीनगर पुलिस थाना में अपहरण और फिरौती के मामले में वांटेड भी था।

1. बीकानेर पुलिस ने किन आरोपियों को गिरफ्तार किया?

बीकानेर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात हथियार तस्कर श्रवण सिंह सोडा और खाजूवाला का हिस्ट्रीशीटर राजेश तरड शामिल हैं।

2. आरोपियों के पास क्या-क्या बरामद हुआ?

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 5 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए।

3. आरोपियों के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं?

दोनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

4. श्रवण सिंह सोडा का आपराधिक इतिहास क्या है?

श्रवण सिंह सोडा ‘सोड़ा गैंग’ चलाता है। कुछ दिन पहले वह खाजूवाला में गिरफ्तार हुआ था, जहां से 2 पिस्टल बरामद हुई थीं। इसके अलावा, वह गुजरात के गांधीनगर पुलिस थाना में अपहरण और फिरौती के मामले में वांटेड था।

5. पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले क्या तैयारी की थी?

पुलिस ने गैंग की गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी और जानकारी मिलते ही रात में कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। सतर्कता और समय पर कार्रवाई की वजह से बड़ी वारदात को रोकने में सफलता मिली।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles