40.8 C
Jaipur
Thursday, May 15, 2025

Jalore News: भीनमाल में हुई चोरी का तीन दिन में पर्दाफाश, शहरवासियों ने पुलिस टीम का किया सम्मान

newsJalore News: भीनमाल में हुई चोरी का तीन दिन में पर्दाफाश, शहरवासियों ने पुलिस टीम का किया सम्मान

जालौर जिले के भीनमाल शहर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर शहरवासियों ने थाना परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर थाना अधिकारी और पुलिस टीम का सम्मान किया।

जानकारी के अनुसार, होली चौक स्थित एक मकान में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने तत्परता से जांच कर आरोपी को पकड़ते हुए माल भी बरामद कर लिया। इसके बाद नगरवासियों की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी सहित पुलिस टीम का साफा, माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें: दैदरौली गांव में गहराया पेयजल संकट, पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नगरवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, पुलिस उप अधीक्षक अन्नराज सिंह राजपुरोहित का आभार जताते हुए थानाधिकारी रामेश्वर भाटी, उप निरीक्षक गनी मोहम्मद, कांस्टेबल रामलाल, मदनलाल, दिनेश कुमार और हेड कांस्टेबल वजाराम का सम्मान किया। कार्यक्रम में विक्रम सिंह राव, गुमान सिंह राव, मनोहरलाल सुखाड़िया, श्रवण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

करड़ा पुलिस ने हत्या मामले में 10 साल से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

जालोर की करड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन धरपकड़ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में थानाधिकारी करड़ा कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: हाथों की मेहंदी देखती रही नई नवेली दुल्हन, फिर दूल्हे संग यमराज ने किया तलब, एक ही चिता…

पुलिस के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी मनोहरलाल पुत्र हरिराम विश्नोई उम्र 38 वर्ष निवासी भाटीप, थाना करड़ा को 14 मई 2025 को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना सुखेर जिला उदयपुर में वर्ष 2015 में दर्ज हत्या के प्रकरण संख्या 163/2015 धारा 147, 148, 149, 458, 465, 302 भादसं में लंबे समय से वांछित था। साथ ही करड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Source link

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles