15.6 C
Jaipur
Thursday, January 15, 2026

कांग्रेस पर बरसे सीपी जोशी, बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा और बर्बाद किया; मोदी ने नई ईबारत लिखी

Newsकांग्रेस पर बरसे सीपी जोशी, बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा और बर्बाद किया; मोदी ने नई ईबारत लिखी

अजमेर। भाजपा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी रविवार को अजमेर में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ‘मां की बात’ उद्बोधन की सराहना की और कहा कि इससे देश की करोड़ों आबादी को सीधे लाभ मिलेगा।

सीपी जोशी ने जीएसटी के फायदों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज देश की 99% वस्तुएं 0 से 5% टैक्स स्लैब में आ चुकी हैं, जिससे आम जनता और व्यापारियों दोनों को राहत मिली है। कार्यक्रम में उन्होंने आर्थिक सुधारों और सरकारी पहलों की प्रभावशीलता पर भी चर्चा की।

राहुल गांधी के ट्वीट पर सीपी जोशी का कड़ा जवाब

सीपी जोशी ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सबसे कमजोर प्रधानमंत्री’ कहने वाले ट्वीट पर तीखा जवाब दिया। जोशी ने कहा कि राहुल गांधी उन पर आरोप लगाते हैं, जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस ने ही चीन को हजारों हेक्टेयर जमीन सौंप दी, कश्मीर को भारत से अलग कर धारा-370 लागू की और इस मुद्दे को यूएनओ में ले जाकर देश को शर्मिंदा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 60 सालों तक कांग्रेस ने देश को धर्म, जाति और पंथ के आधार पर बांटने और आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया। इसके विपरीत, जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र 11 वर्षों में पूरे देश को परिवार मानकर विकास की नई इबारत लिखी, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ गांधी परिवार को देश मानकर शासन किया।

आम आदमी और किसान के लिए लाभकारी

सीपी जोशी ने कहा कि हाल ही में लागू बड़े टैक्स रिफॉर्म से खाने-पीने से लेकर घरेलू उत्पादों तक 90-99% वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। जोशी ने बताया कि जिन वस्तुओं पर पहले 28% और 18% टैक्स लगता था, वे अब 12% या 5% तक सीमित हो गई हैं। इसके अलावा सीमेंट, बीमा, जीवन रक्षक दवाइयों और कृषि उपकरणों पर बड़ी छूट से आम आदमी और किसान दोनों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक सौगात करार दिया, जो हर वर्ग के चेहरे पर खुशहाली लेकर आई है।

Image

सीपी जोशी ने बताया विकास का मॉडल

जोशी ने जीएसटी सुधारों के सकारात्मक प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि मोटरसाइकिल और कार पर 10% की छूट आम बात नहीं है। उन्होंने बताया कि सीमेंट की बोरी का टैक्स 28% से घटकर 18% हो गया है। इसके अलावा बीमा पॉलिसियों और जीवन रक्षक उपकरणों पर भी जीरो से 5% तक की दर लागू होना एक ऐतिहासिक कदम है। जोशी ने कहा कि इस सुधार से किसान, गृहिणी, व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी को सीधे लाभ मिल रहा है और यही असली ‘विकास का मॉडल’ है।

यह भी पढ़ें: मोती महल झंडा विवाद: अनिरुद्ध सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा, करणी सेना वाली पोस्ट हटाने की बताई वजह

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles