17.6 C
Jaipur
Tuesday, December 2, 2025

“सोना होगा सस्ता! जानिए क्यों ₹45,000 तक गिर सकता है गोल्ड का भाव; दो बार पहले भी लुढ़क चुका है

News"सोना होगा सस्ता! जानिए क्यों ₹45,000 तक गिर सकता है गोल्ड का भाव; दो बार पहले भी लुढ़क चुका है

Gold-Silver Prices Fall: नई दिल्ली इस साल सोने की कीमतों ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जो सोना दिसंबर 2024 में ₹76,162 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था, उसकी कीमत अब ₹1,21,525 प्रति 10 ग्राम को पार कर चुकी है। यानी अब तक ₹45,000 से अधिक की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। यही नहीं, सिर्फ एक हफ्ते में ही सोना ₹4,571 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़े बताते हैं कि इसी तरह चांदी भी 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इस बेतहाशा तेजी ने आम जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया है – खासकर त्योहारों जैसे धनतेरस और दीवाली पर सोना खरीदना अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है।

तेजी की वजहें क्या हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारण हैं।

  • फेस्टिव सीजन की डिमांड से बाजार में जबरदस्त बायिंग इंटरेस्ट देखने को मिला।
  • जियोपॉलिटिकल टेंशन, खासकर मिडिल ईस्ट में युद्ध, यूक्रेन-रूस संघर्ष और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से निवेशक अस्थिर हो गए हैं।
  • अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए दुनियाभर के सेंट्रल बैंक बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं।

Gold Silver Rate Today: Bullion prices mixed in spot, futures gain

अब क्या गिरने वाला है सोना?

हालांकि तेजी का यह दौर अब अपने आखिरी चरण में माना जा रहा है। विशेषज्ञों का दावा है कि अब बाजार में भारी करेक्शन (गिरावट) देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि “गोल्ड और सिल्वर, दोनों ही अपनी वास्तविक वैल्यू से कहीं ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। ये तेजी टिकाऊ नहीं है, और अब बाजार सुधार की ओर बढ़ रहा है। गिरावट 30–45% तक हो सकती है।” अगर यह गिरावट आई, तो सोने की कीमत ₹1,22,000 से गिरकर ₹77,700 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

इतिहास खुद को दोहरा सकता है?

इससे पहले भी साल 2011, 2020 और 2022 में सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद बुरी तरह गिरी थीं। जब निवेशक मुनाफा वसूली (Profit Booking) करने लगते हैं, तो कीमतों में गिरावट आनी तय होती है।

Gold, Silver Prices Today Updates, 10 June 2022: Gold drops Rs 45/10 gm,  silver descends by Rs 603/kg

निवेशकों और ग्राहकों के लिए सलाह

  • अब सोना खरीदने से बचें, खासकर निवेश के उद्देश्य से।
  • अगर खरीद जरूरी है (जैसे शादी या त्यौहार), तो थोड़ी मात्रा में खरीदारी करें और भारी निवेश से बचें।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि गिरावट के बाद फिर से निवेश का बेहतर मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या देश भर में लड़कों या लड़कियों के लिए कोई अलग स्कूल नहीं होने चाहिए? महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले ने देशभर में क्यों…

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles