24.6 C
Jaipur
Monday, December 1, 2025

Gold-Silver Price Fall: धनतेरस पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गहने खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए आज के ताजा रेट्स

NewsGold-Silver Price Fall: धनतेरस पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गहने खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए आज के ताजा रेट्स

Gold Silver Price Falls: जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सर्राफा बाजार में धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीददारों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले कई दिनों से जहां दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर थीं, वहीं शनिवार को हुई मूल्य गिरावट से बाजार में खरीदारी में तेजी देखी गई।

24 कैरेट सोना ₹2000 सस्ता

जयपुर सराफा बाजार में शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹2000 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। अब 24 कैरेट सोना ₹1,32,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम रहा, जिसमें ₹1400 की गिरावट देखी गई।

सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों में उत्साह

जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि “इस बार भी धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की है। कीमतें अधिक होने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में करीब 30% अधिक व्यापार की उम्मीद की जा रही है। त्योहारों के चलते लोग आभूषणों से लेकर सिक्के और बार तक खरीद रहे हैं।

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, ₹1000 तक टूटे भाव; जानें 24 कैरेट Gold का ताजा  रेट

चांदी में भी राहत

धनतेरस पर चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को चांदी ₹1,73,000 प्रति किलो रही, जबकि एक दिन पहले यह ₹1,80,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी। इस प्रकार ₹4500 प्रति किलो की गिरावट ग्राहकों को मिली। “त्योहारी सीजन में चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड बनाया है। यह संभव है कि आने वाले समय में चांदी ₹2 लाख प्रति किलो के स्तर को पार कर जाए।”

त्योहारी मांग से बाजार में रौनक

धनतेरस और दीपावली जैसे पवित्र त्योहारों पर धातुओं की खरीद को शुभ माना जाता है, इसी कारण बाजार में हर वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। उच्च कीमतों के बावजूद ग्राहकों ने छोटे आभूषण, चांदी के सिक्के, और गोल्ड बार जैसे विकल्पों में निवेश किया।

बाजार में अगले हफ्ते भी तेजी की उम्मीद

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और घरेलू मांग को देखते हुए आने वाले सप्ताह में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। दीपावली और गोवर्धन पूजा तक बाजार में खरीदारी की गति बनी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अंता उपचुनाव: चेहरा नया, दांव पुराना — क्या राजे फिर साबित कर पाएंगी अपना असर?

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles