22.6 C
Jaipur
Sunday, November 30, 2025

उदयपुर अस्पताल विवाद: नवजात बच्चों की अदला-बदली, DNA टेस्ट से खुलेंगे सच के पन्ने

Newsउदयपुर अस्पताल विवाद: नवजात बच्चों की अदला-बदली, DNA टेस्ट से खुलेंगे सच के पन्ने

राजस्थान के उदयपुर में बच्चों की अदला-बदली का मामला सुर्खियों में है। मामला एमबी अस्पताल से सामने आया है, जहां एक दंपति ने नवजात बच्चे को बदलने का आरोप लगाया है। इस मामले की सच्चाई का पता डीएनए टेस्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस में शिकायत के बाद दोनों बच्चों के डीएनए सैंपल जयपुर की फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट लगभग 15 दिन में मिलेगी, जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि दंपति का बच्चा लड़का है या लड़की। यह विवाद उस समय उत्पन्न हुआ जब 43 मिनट के अंतराल में अस्पताल में दो डिलीवरी हुईं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की का जन्म हुआ।

दंपति का दावा उन्हें लड़का हुआ, लेकिन लड़की थमा दी

एमबीए अस्पताल में 21 अक्टूबर को सुनील रावत की पत्नी अनिल की डिलीवरी हुई। सुनील रावत का आरोप है कि पहले अस्पताल प्रशासन ने उन्हें लड़का सौंपा, लेकिन लगभग एक घंटे बाद बच्चे को वापस ले लिया और बताया कि बच्चा लड़की है। सुनील का दावा है कि उनकी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया था, लेकिन बच्चे की अदला-बदली कर दी गई। इस मामले को लेकर सुनील रावत ने उदयपुर के हाथी पोल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है।

लड़का किसका? डिलीवरी होते ही बदल गए बेटा और बेटी, उदयपुर के अस्पताल में  भिड़े दो परिवार - Boy or girl Newborn babies swapped at Udaipur hospital  DNA test to revealed truth

बच्चों के DNA टेस्ट के बाद होगी पहचान

दंपति ने हाथी पोल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद बच्चों के डीएनए टेस्ट की मांग की। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए नवजात बच्चों और सुनील-अनीता रावत के डीएनए सैंपल जयपुर की फोरेंसिक लैब में भेज दिए हैं। रिपोर्ट लगभग 15 दिन बाद आएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि अनीता रावत ने बेटे को जन्म दिया था या बेटी को। इस बीच, अस्पताल प्रशासन पर सोशल मीडिया में कई सवाल उठ रहे हैं।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles