Rajasthan DG Law and Order: राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डायरेक्टर जनरल (डीजी) लॉ एंड ऑर्डर का एक नया पद सृजित किया गया है।
राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार रात आदेश जारी करते हुए इस पद की जिम्मेदारियां तय कीं। आदेशानुसार, डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय अग्रवाल डीजीपी के पूर्ण नियंत्रण में काम करते हुए तीन प्रमुख शाखाओं के कार्यों का मार्गदर्शन और समन्वय करेंगे।
SDRF की मिलेगी कमान
डीजी संजय अग्रवाल जिन प्रमुख इकाइयों का संचालन देखेंगे, उनमें शामिल हैं, कानून एवं व्यवस्था शाखा ,सशस्त्र बटालियन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) इन इकाइयों के संचालन में तेज़ी, समन्वय और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
साइबर क्राइम और अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी
डीजीपी शर्मा ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि डीजी संजय अग्रवाल को साइबर क्राइम तथा टेक्निकल सर्विसेज के कार्यों का अतिरिक्त निरीक्षण भी सौंपा गया है। इसके साथ ही वे सभी शाखाओं के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेंगे और उपलब्ध संसाधनों व जनशक्ति के अधिकतम उपयोग के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: CBSE फिर बदलाव की राह पर! दो दशक में क्यों नहीं टिक पाया एक भी सिस्टम?

