राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह 8:30 बजे बिहार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से पटना रवाना हो गए। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक दौरे पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और विधायक कुलदीप धनकड़ भी मौजूद रहे। सभी नेता जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा पटना पहुंचे।
नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। 19 नवंबर को हुई NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर सर्वसम्मति से नेता चुना गया। आज वे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे।
गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम
शपथ ग्रहण समारोह आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक सम्राट चौधरी को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है, जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस कायम है। यह कार्यक्रम सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है।
VVIP मेहमानों का जमावड़ा
NDA इस शपथ ग्रहण को एक बड़े राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन के रूप में दिखा रहा है। देशभर से कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और शीर्ष नेता पटना पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी इसे और खास बनाएगी।
बीजेपी शासित राज्यों के ये सीएम पटना में
- योगी आदित्यनाथ (यूपी)
- मोहन यादव (एमपी)
- मोहन चरण मांझी (ओडिशा)
- भजनलाल शर्मा (राजस्थान)
- प्रमोद सावंत (गोवा)
- रेखा गुप्ता (दिल्ली)
- हेमंत विश्व शर्मा (असम)
- पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड)
- माणिक साहा (त्रिपुरा)
- चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश)
- देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र)
22 मंत्री ले सकते हैं शपथ
NDA की नई सरकार में कुल 22 कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सीट शेयरिंग के अनुसार बीजेपी और जेडीयू को बराबर हिस्सेदारी मिलने की चर्चा है — दोनों को 10-10 मंत्री, जबकि अन्य सहयोगी दलों—एलजेपी (रामविलास), हम (HAM) और आरएलएम—को 1-1 मंत्री मिल सकते हैं। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए संभावित मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं:
संभावित मंत्री सूची
बीजेपी कोटा
- सम्राट चौधरी – कुशवाहा
- विजय सिन्हा – भूमिहार
- नितिन नवीन – कायस्थ
- रेनु देवी – ईबीसी
- मंगल पांडे – ब्राह्मण
- नीरज बब्लू – राजपूत
- संजय सरावगी – वैश्य
- हरि सहनी – ईबीसी
- रजनीश कुमार – भूमिहार
- नीतीश मिश्र – ब्राह्मण
जेडीयू कोटा
- विजय चौधरी – भूमिहार
- श्रवण कुमार – कुर्मी
- अशोक चौधरी – दलित
- जामा खान – मुस्लिम
- रत्नेश सदा – दलित
- लेशी सिंह – राजपूत
- बिजेंद्र यादव – यादव
- श्याम रजक – दलित
- सुनील कुमार – दलित
- दामोदर रावत – ईबीसी
सहयोगी दल
- एलजेपी (रामविलास): राजू तिवारी – ब्राह्मण
- हम (HAM): संतोष सुमन – दलित
- आरएलएम: स्नेहलता कुशवाहा – कुशवाहा

