15.6 C
Jaipur
Tuesday, January 13, 2026

ACB पूछताछ के बाद RPSC सदस्य संगीता आर्य ने छोड़ा पद, 2026 तक था कार्यकाल

NewsACB पूछताछ के बाद RPSC सदस्य संगीता आर्य ने छोड़ा पद, 2026 तक था कार्यकाल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य संगीता आर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक जारी रहने वाला था, लेकिन पेपर लीक से जुड़े मामलों में पूछताछ और हालिया ACB नोटिस के बाद उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ दिया। सरकार को भेजा गया उनका इस्तीफा अब औपचारिक प्रक्रिया में है।

संगीता आर्य से पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान भी पेपर लीक मामले में पूछताछ हो चुकी है। हाल ही में EO भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक प्रकरण में 10 नवंबर को ACB ने उन्हें पूछताछ के लिए जयपुर मुख्यालय बुलाया था। उन्होंने इंटरव्यू कार्य में व्यस्तता का हवाला देते हुए 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। बताया जाता है कि संगीता आर्य के पति निरंजन आर्य, राजस्थान सरकार में मुख्य सचिव रह चुके हैं।

ACB ने घर पर भी चलाया था सर्च ऑपरेशन

पिछले वर्ष ACB टीम ने संगीता आर्य के आवास पर भी सर्च अभियान चलाया था। हालांकि यह कार्रवाई किस विशेष मामले में थी, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। टीम ने करीब दो घंटे तक दस्तावेजों और पत्रावलियों को लेकर पूछताछ की थी।

RPSC में इस्तीफों का सिलसिला

संगीता आर्य कांग्रेस टिकट पर सोजत विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि उन्हें चुनाव में हार मिली थी। इससे पहले RPSC सदस्य मंजू शर्मा ने भी सितम्बर में अपना इस्तीफा दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। नए विवादों और ACB की बढ़ती गतिविधियों के बीच आयोग में लगातार इस्तीफों ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक की सियासत पर गहलोत का बड़ा बयान, हाईकमान ने कौनसा वादा किया… किसी को नहीं पता

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles