29.4 C
Jaipur
Wednesday, August 20, 2025

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी, गंगानगर में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Newsराजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी, गंगानगर में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

जयपुर, 16 मई (भाषा) राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और गंगानगर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम केंद्र ने कहा कि इसी तरह बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16-20 मई को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने और शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

राज्य के उत्तरी भागों में 19-20 मई को कुछेक स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा जोहेब

जोहेब

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles