जयपुर को 2055 तक 138 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की कवायद है। आज केंद्रीय कैबिनेट से Phase-2 की मंजूरी मिलने के बाद प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक 42.8 km के इस कॉरिडोर को 2031 तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई है।

0
1

इसके बाद Phase-3 में चार कॉरिडोर ट्रांसपोर्ट नगर से जगतपुरा(17 km), अजमेर रोड चौराहा से कालवाड़ रोड (8.5 km), कनकपुरा से झालाना डूंगरी (16.3 km) और ISBT हीरापुरा से बालाजी मोड़ (16 km) कुल 57.8 km के नेटवर्क को 2041 तक पूरा किया जाएगा ।

Phase-4 में जगतपुरा से खातीपुरा रेलवे स्टेशन (6.5 km), गलता जी से आमेर तक टूरिस्ट कॉरिडोर (9.5 km), ट्रांसपोर्ट नगर से बगराना(10.4 km) और कालवाड़ रोड से लक्ष्मी नारायणपुरा (11.1 km) यानी 37.5 km का विस्तार 2055 तक प्रस्तावित है।​​​​​​​​​​​​​​​​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here