31.2 C
Jaipur
Thursday, July 17, 2025

उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए बचाव कार्य फिर शुरू

Newsउत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए बचाव कार्य फिर शुरू

गंगटोक, छह जून (भाषा) उत्तरी सिक्किम के चाटेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के प्रयास शुक्रवार को फिर से शुरू हो गए और अभियान के तहत पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से तीन हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह की शुरूआत में चाटेन भूस्खलन की चपेट में आ गया था जहां से बृहस्पतिवार को अधिकतर पर्यटकों समेत फंसे हुए कुल 63 लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि चाटेन में फंसे 64 अन्य पर्यटकों को अब भी वहां से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का इंतजार है। यहां सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है और बृहस्पतिवार को खराब मौसम तथा चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया था।

चाटन में एक जून की शाम एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि छह सैनिक लापता हो गए और कई अन्य घायल हो गए थे। लापता सैनिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles