29 C
Jaipur
Tuesday, August 12, 2025

हरियाणा के पिंजौर में एक शॉपिंग मॉल के समीप व्यक्ति को गोली मारी गई, मौत

Newsहरियाणा के पिंजौर में एक शॉपिंग मॉल के समीप व्यक्ति को गोली मारी गई, मौत

चंडीगढ़, छह जून (भाषा) हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में एक शॉपिंग मॉल के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल थी और वह पिंजौर का रहने वाला था।

पिंजौर के एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा

मनीषा वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles