25.8 C
Jaipur
Thursday, July 31, 2025

दिल्ली: अवैध रूप से रह रहे 71 विदेशी नागरिकों को वापस भेजा गया

Newsदिल्ली: अवैध रूप से रह रहे 71 विदेशी नागरिकों को वापस भेजा गया

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से यहां रह रहे 71 विदेशी नागरिकों को वापस भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इन विदेशी नागरिकों में बांग्लादेशी, म्यांमा के रोहिंग्या और नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अकेले मई में 71 विदेशी नागरिकों को द्वारका की विभिन्न पुलिस इकाइयों द्वारा पकड़ा गया और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश करने के बाद निरुद्ध केंद्र भेज दिया गया। इनमें बांग्लादेश से 47, म्यांमा से 17 रोहिंग्या और नाइजीरिया के सात नागरिक शामिल हैं।

उत्तम नगर और छावला सहित विभिन्न इकाइयों और पुलिस थानों ने क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए समन्वित अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उन लोगों के बारे में मिली सूचना के आधार पर की गई, जो बिना वैध वीजा के भारत में तय सीमा से अधिक समय तक रह रहे हैं या अवैध रूप से देश में प्रवेश कर रहे हैं।

ये लोग राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे थे।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles