30.3 C
Jaipur
Tuesday, August 26, 2025

महाराष्ट्र के पुणे में महिला, उसके दो बच्चों का अधजला शव मिला; जांच जारी

Newsमहाराष्ट्र के पुणे में महिला, उसके दो बच्चों का अधजला शव मिला; जांच जारी

पुणे, 25 मई (भाषा) पुणे के रांजणगांव इलाके में एक घर के बाहर एक महिला और उसके दो बच्चों के अधजले हुए शव मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रांजणगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला एवं दोनों बच्चों की हत्या कर दी और फिर शवों को आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष है, जबकि बच्चों की उम्र चार और डेढ़ साल के करीब है। उनके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। हमने इलाके के निवासियों से आग्रह किया है कि अगर उन्हें मामले के बारे में कोई जानकारी है, तो वे पुलिस से संपर्क करें। आसपास के सभी गुमशुदा लोगों के मामलों की भी जांच की जा रही है।’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles