33 C
Jaipur
Tuesday, August 12, 2025

उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में हरियाणा निवासी कंपनी प्रतिनिधि गिरफ्तार

Newsउत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में हरियाणा निवासी कंपनी प्रतिनिधि गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में हरियाणा स्थित एक नामी कंपनी के प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) के तौर पर काम करने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुधांशु के रूप में हुई है। उसने बताया कि शुक्रवार को जब वह अवैध हथियार पहुंचाने जा रहा था उसी समय पुलिस ने रामराज थाना क्षेत्र में उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 10 देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और कारतूस बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सुधांशु दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि उसके छह अन्य साथी भी इस अपराध में संलिप्त हैं जिन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुमार ने बताया कि सुधांशु का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles