27.5 C
Jaipur
Friday, August 22, 2025

सोनोवाल ने कोपेनहेगन बिजनेस स्कूल में छात्रों से बातचीत की

Newsसोनोवाल ने कोपेनहेगन बिजनेस स्कूल में छात्रों से बातचीत की

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को कोपेनहेगन बिजनेस स्कूल (सीबीएस) में छात्रों के साथ बातचीत की।

आधिकारिक बयान में दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरान भारत की मजबूत आर्थिक प्रगति, बढ़ते निवेश अवसरों तथा आर्थिक वृद्धि को पारिस्थितिकी जिम्मेदारी के साथ सामंजस्य स्थापित करने के देश के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

मंत्री के साथ संकाय और समुद्री विशेषज्ञों का एक पैनल भी शामिल था, जिसमें डेनमार्क के समुद्री प्राधिकरण के महानिदेशक ब्रायन वेसल, कोपेनहेगन बिजनेस स्कूल के एसोसिएट डीन लीफ क्रिस्टेंसन और ब्लू एमबीए की कार्यक्रम निदेशक आइरीन रोसबर्ग शामिल थे। केंद्रीय मंत्री के साथ डेनमार्क में भारत के राजदूत मनीष प्रभात भी थे।

सोनोवाल ने सागरमाला कार्यक्रम और ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन-2047’ द्वारा संचालित भारत की समुद्री वृद्धि रणनीति को रेखांकित किया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचे, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और भविष्य के लिए तैयार समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

बयान में कहा गया कि मंत्री ने भारत के व्यापार विस्तार और औद्योगिक वृद्धि से प्रेरित कुशल, पर्यावरण अनुकूल ढुलाई की बढ़ती मांग पर जोर दिया।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles