30.7 C
Jaipur
Wednesday, August 13, 2025

झारखंड: नदी में डूबे इंजीनियरिंग के दो छात्रों के शव एक दिन बाद बरामद किये गए

Newsझारखंड: नदी में डूबे इंजीनियरिंग के दो छात्रों के शव एक दिन बाद बरामद किये गए

जमशेदपुर, आठ जून (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में बड़ौदा घाट के पास एक दिन पहले नदी में डूबे इंजीनियरिंग के दोनों छात्रों के शव रविवार को बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को नहाते समय दोनों छात्र फिसल गए और नदी में डूब गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के एक दोस्त को स्थानीय लोगों ने नदी से बचा लिया और उसे यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शुभम कुमार और शशांक के रूप में हुई है। इनके शव रविवार सुबह बागबेड़ा इलाके में शिव घाट के पास गोताखोरों ने निकाले।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles