27.9 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

गाजा युद्ध में मृतकों की संख्या 55,000 के पार, आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे

Newsगाजा युद्ध में मृतकों की संख्या 55,000 के पार, आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे

दीर अल-बला (गाजा), 12 जून (एपी) गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इजराइल और हमास के बीच बीते 20 महीने से जारी युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 55 हजार के पार हो गई है।

इस बीच अस्पतालों ने बताया कि सहायता सामग्री लेने जा रहे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इन लोगों की मौत की परिस्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने मध्य गाजा में उन “स‍ंदिग्धों” की तरफ चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, जो सैनिकों के लिए खतरा थे।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्ध में अब तक 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि युद्ध में कितने आम लोग और कितने लड़ाके मारे गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 55,104 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,27,394 लोग घायल हुए हैं।

एपी जोहेब वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles