26.2 C
Jaipur
Saturday, August 2, 2025

भारत-फ्रांस ‘शक्ति 2025’ सैन्य अभ्यास: बहु-क्षेत्रीय अभियानों में सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Newsभारत-फ्रांस 'शक्ति 2025' सैन्य अभ्यास: बहु-क्षेत्रीय अभियानों में सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारत और फ्रांस की सेनाएं बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाने के उद्देशय से 18 जून से एक जुलाई तक संयुक्त अभ्यास करेंगी। भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फ्रांस के ला कैवेलरी में ‘शक्ति 2025’ अभ्यास किया जाएगा।

भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से एक जुलाई 2025 तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।”

सेना के मुताबिक, “इस अभ्यास का उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।”

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-अभियानगत समन्वय और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles