25.7 C
Jaipur
Thursday, August 14, 2025

हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी शक के कारण वापस लौटी

Newsहांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी शक के कारण वापस लौटी

मुंबई, 16 जून (भाषा) हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के एक विमान में पायलट को तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद उसे सोमवार को अपने मूल हवाई अड्डे पर लौटाया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विमान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गया है, सभी यात्री भी उसमें से उतर चुके हैं और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है।

उड़ान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली में उतरना था।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles