32.5 C
Jaipur
Wednesday, August 20, 2025

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिगड़े बोल, कहा- हिंदू राष्ट्र का झंडा सबसे पहले राजस्थान में फहरेगा, कश्मीर तो लेंगे; दहेज में पाकिस्तान…

Fast Newsपंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिगड़े बोल, कहा- हिंदू राष्ट्र का झंडा सबसे पहले राजस्थान में फहरेगा, कश्मीर तो लेंगे; दहेज में पाकिस्तान...

Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री सीकर जिले के रैवासा धाम में चल रहे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सियपिय मिलन महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हिंदू राष्ट्र का झंडा कहीं फहरेगा, तो पहला नंबर राजस्थान का होगा।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कास्टवाद छोड़कर राष्ट्रवाद को अपनाएं। समाज को वेद और संत परंपरा से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से माथे पर तिलक लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि हमें गो-रक्षक नहीं, बल्कि गो-सेवक बनना चाहिए।

तुम्हारी मिसाइलें चीन की

शास्त्री यहीं नहीं रुके उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि तुम्हारी मिसाइलें चीन की हैं, कम चलती हैं।भारत ने पहले भी दुश्मन देशों की सरहद में 900 किलोमीटर अंदर तक घुसकर आतंकियों को खत्म किया है। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर तो लेंगे ही, दहेज में पाकिस्तान भी उठा लेंगे। भारत की ताकत दुनिया जानती है और पाकिस्तान को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अगर वह हरकत करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है।

राजस्थान महावीरों की भूमि

राजस्थान केवल लोगों की आस्था का केंद्र ही नहीं है, बल्कि यहां के घोड़े और हाथी भी कट्टर हिंदू हैं, जो त्याग, समर्पण और परंपरा का प्रतीक हैं। शास्त्री ने राजस्थान को महावीरों की भूमि बताते हुए कहा कि यहां सालासर बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी जैसे पवित्र मंदिर हैं, जो इसे अनोखी पहचान देते हैं। वहीं, रैवासा धाम की वजह से उन्होंने इसे “रघुवीर की भूमि” भी करार दिया।

हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए पदयात्रा

उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जातिवाद छोड़कर राष्ट्रवाद, वेद परंपरा और गो-सेवा को अपनाना चाहिए। जो कायदे में रहेगा वहीं फायदे में रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना तभी साकार होगा जब गो-माता की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी और समाज एकजुट होकर कार्य करेगा। शास्त्री का कहना है कि अगर हिंदू संगठित होंगे और धर्म के प्रति अपना समय समर्पित करेंगे, तो भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। शास्त्री ने ऐलान किया कि वे 7 से 16 नवंबर तक गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए पदयात्रा निकालेंगे।

दहेज में गाय

युगांडा में कन्यादान का जिक्र करते हुए कहा कि युगांडा में दहेज में किसी तरह का सामान नहीं दिया जाता है बल्कि वहां केवल दहेज में गाय दी जाती है। वह व्यक्ति सबसे अमीर माना जाता है जिसके पास सबसे ज्यादा गाय होती है। खास बात यह है कि गोदान भी वर पक्ष के द्वारा किया जाता है। कन्या भी उसी को दी जाती है, जिसके पास सबसे ज्यादा गाय माता होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किस कार्यक्रम में पहुंचे थे?

 वे सीकर जिले के रैवासा धाम में आयोजित सियपिय मिलन महोत्सव में पहुंचे थे।

 धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर क्या कहा?

 उन्होंने कहा कि अगर हिंदू राष्ट्र का झंडा कहीं सबसे पहले फहरेगा, तो वह राजस्थान होगा।

 शास्त्री ने युवाओं से किस बात की अपील की?

 उन्होंने युवाओं से कास्टवाद छोड़कर राष्ट्रवाद अपनाने, माथे पर तिलक लगाने, और गो-रक्षक नहीं बल्कि गो-सेवक बनने की अपील की।

धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर क्या बयान दिया?

उन्होंने कहा कि कश्मीर तो लेंगे ही, दहेज में पाकिस्तान भी उठा लेंगे।

राजस्थान को किस रूप में बताया?

राजस्थान को उन्होंने महावीरों की भूमि कहा और सालासर बालाजी व मेहंदीपुर बालाजी जैसे मंदिरों का जिक्र किया।

 शास्त्री ने आगामी किस अभियान का ऐलान किया?

उन्होंने 7 से 16 नवंबर तक गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए पदयात्रा निकालने का ऐलान किया।

 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles