26.5 C
Jaipur
Friday, August 22, 2025

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में फसलों का बुरा हाल, राजस्थान की कंपनी पर गिरी गाज

Fast Newsकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में फसलों का बुरा हाल, राजस्थान की कंपनी पर गिरी गाज

किसानों की शिकायत और कीटनाशक के घटिया सैंपल सामने आने के बाद राजस्थान की एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। साथ ही कंपनी के कीटनाशक उत्पादों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

विदिशा में फसल खराब होने से हुई कार्रवाई शुरू

17 अगस्त को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के छीरखेड़ा का दौरा किया था। इस दौरान किसानों ने शिकायत की कि एचपीएम कंपनी के कीटनाशकों के इस्तेमाल से सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब हो गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद खेत में जाकर फसल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ही राजस्थान सरकार ने जांच शुरू की और सैंपल घटिया पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

किसानों को मिलेगा न्याय – शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, सोयाबीन की फसल खराब हुई तो मैंने तय किया कि खुद निरीक्षण करने वहां जाऊंगा यहां मैंने देखा कि खेत में सोयाबीन की जगह खरपतवार है। किसानों की मेहनत को बर्बाद करने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उच्चस्तरीय वैज्ञानिकों का दल खेतों की जांच करेगा और किसानों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। देशभर में नकली और घटिया कीटनाशकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।”

नया कानून और टोल फ्री नंबर की तैयारी

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि, “मैं देशभर के किसानों से कहना चाहता हूं सरकार जल्द ही किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी करेगी, ताकि कोई भी किसान दवा से फसल खराब होने की शिकायत सीधे दर्ज करा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को लूटने का धंधा हम चलने नहीं देंगे। हम नया कानून भी बनाएंगे साथ ही नकली और मिलावटी खाद-कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए नया कानून बनाने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

1. एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड पर कार्रवाई क्यों हुई?

किसानों की शिकायत और जांच में कंपनी के कीटनाशक के सैंपल घटिया पाए गए। इससे कई जिलों में सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी।

2. कंपनी के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं?

कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और कीटनाशकों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

3. कार्रवाई की शुरुआत कब और कहां से हुई?

17 अगस्त को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा (मध्य प्रदेश) के छीरखेड़ा गांव का दौरा किया। किसानों की शिकायत के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

4. किसानों के हित में सरकार आगे क्या कदम उठाएगी?

सरकार जल्द ही किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी करेगी, ताकि फसल खराब होने की शिकायत सीधे दर्ज कराई जा सके।

5. क्या इस मुद्दे पर नया कानून भी बनेगा?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि नकली और घटिया खाद-कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए सरकार नया कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles