28.6 C
Jaipur
Wednesday, July 16, 2025

ओडिशा: सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पति की खुशहाली के लिए सावित्री पूजा की

Newsओडिशा: सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पति की खुशहाली के लिए सावित्री पूजा की

( तस्वीर सहित )

भुवनेश्वर, 26 मई (भाषा) ओडिशा में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए सावित्री पूजा की। महिलाओं का ‘सिंदूर’ उनके सुहागिन होने का प्रतीक है।

विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं की भीड़ यहां मंदिरों खासकर लक्ष्मी-नारायण मंदिरों में उमड़ी। सावित्री व्रत अनुष्ठान करने के लिए महिलाएं बरगद के पेड़ों के पास एकत्रित हुईं।

यह पूजा हर साल ज्येष्ठ (मई-जून) महीने की अमावस्या को की जाती है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उड़िया संस्कृति और परंपरा के पवित्र त्योहार वट सावित्री के अवसर पर मैं सभी साध्वा (सुहागिन) माताओं और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। मैं हर साध्वा महिला के लिए लंबे और सुखी विवाहित जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

राज्य सरकार ने त्योहार के लिए इस दिन छुट्टी घोषित की है।

यह त्योहार हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, अटूट भक्ति और शक्ति की प्रतीक सावित्री को समर्पित है।

ऐसा माना जाता है कि अपने पति सत्यवान को फिर से जीवित करने के लिए उन्होंने यमराज से संघर्ष किया था।

श्री जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि सावित्री की बहादुरी और आध्यात्मिक संकल्प की कहानी महाभारत में मिलती है।

मिश्रा ने कहा कि इस अवसर पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा की जाती है।

भाषा यासिर मनीषा संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles