27.9 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Newsमणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 27 मई (भाषा) मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को थौबल, टेंग्नौपाल और काकचिंग जिलों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां खुफिया सूचना के आधार पर राज्य में जारी तलाशी अभियान के तहत की गई।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय सदस्यों को थौबल के समाराम लमखाई से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि वे जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे और उनके कब्जे से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो मांग पत्र बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो सदस्यों को टेंग्नौपाल में भारत-म्यांमा सीमा के पास मोइरेंगथेल गांव से गिरफ्तार किया।

कांगलेई यावोल कन्ना लूप (एसओआरईपीए) के एक सक्रिय काडर को काकचिंग के चाजिंग खुनौ इलाके से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच मई 2023 से अब तक जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

भाषा सिम्मी खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles